Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने से करोड़ों हिन्दुओं का सपना हुआ पूरा:...

अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने से करोड़ों हिन्दुओं का सपना हुआ पूरा: हैप्पी सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर कोतवाली बाजार में दुकानदारों की तरफ से प्रधान अशोक सूद हैप्पी की अध्यक्षता में श्रीराम मंदिर शिलान्यास पर लड्डू बांटकर खुशी जताई गई। जिसमें हैप्पी सूद ने कहा कि 5 अगस्त 2020 का दिन बहुत ही एतिहासिक है। इस मौके पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण व शिलान्यास पर दुकानदारों की तरफ से खुशी जाहिर करते हुऐ कहा कि यह सपना करोड़ो हिन्दुओं व समस्त समाज का था जो पूरा हुआ है।

Advertisements

इस अवसर पर डा. भारत भूषण सूद ने सभी बाजार में देसी घी के लड्डू बांटकर सभी का मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर मदन लाल गांधी, राहुल गांधी, रघुनाथ गांधी, मनोहर सिंह, राजू, सोहन लाल, सर्बजीत साबी, विजय कुमार, मुकेस कुमार, संजय शर्मा, सूरज प्रकाश शर्मा, दिनेश गांधी, राजेश सैनी, परमिंदर सिं, सोनू कालू, जीता आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here