Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur कुलदीप धामी बने बहुजन आटो रिक्शा यूनियन बसी दौलत खां के चेयरमैन

कुलदीप धामी बने बहुजन आटो रिक्शा यूनियन बसी दौलत खां के चेयरमैन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: श्वेता राणा। बहुजन आटो रिक्शा यूनियन के प्रधान संदीप सिद्धू की अगुवाई में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहीद भगत सिंह वैलफेयर सोसायटी के प्रधान एवं राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी को सर्वसम्मति से फूल मालाएं पहानकर बहुजन आटो रिक्शा यूनियन बसी दौलत खां का चेयरमैन बनाया गया है। इस मौके पर कुलदीप धामी ने कहा कि यूनियन की तरफ से उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे और यूनियन की हर तरह की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

Advertisements

इस मौके पर धामी ने यूनियन की तरफ से उन्हें जिम्मेवारी सौंपने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर यूनियन प्रधान संदीप सिद्धू ने कहा कि कुलदीप धामी को चेयरमैन बनाए जाने से यूनियन की मजबूती होगी। इस मौके पर उपप्रधान मनीश पाल, जनरल सचिव अमित कुमार जोजो, कैशियर कृषन कुमार, मनजीत सिंह, सन्नी कुमार, राजेश कुमार, बिन्दू, राकेश कुमार, रनजीत कुमार, नरिन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, उमेश कुमार, जसविंदर कुमार, राम कुमार, सतनाम सिंह, मनदीप सिंह, मलकीत सिंह, हरजीत सिंह, नरेश कुमार, मनप्रीत सिंह, मनी कुमार, लाडी पुरहीरा, अमरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here