Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur स्वतंत्रता दिवस के मौके एंटी कोरोना टास्क फोर्स ने बांटे मास्क व...

स्वतंत्रता दिवस के मौके एंटी कोरोना टास्क फोर्स ने बांटे मास्क व सेनिटाइजर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एंटी कोरोना टास्क फोर्स की एनजीओ के सदस्यों ने आज 15 अगस्त मौके मास्क, ग्लब्स व सेनिटाइजर बांटे। एंटी कोरोना टास्क फोर्स की अध्यक्ष लखविंदर कौर की अध्यक्षता में व डा. कृष्ण कुमार व पंजाब इंचार्ज रेणु रानी व पंजाब इंचार्ज लाल सिंह के दिशा निर्देश अनुसार आज उन्होंने महासचिव नीतू नयर, वाइस प्रधान शालिनी, एडवाइजर नीरज, कैशियर सोनू बाला, लीगल एडवाइजर परनीत कौर, इंचार्ज मनिशा केन्थ, सेक्टरी मोनिका,ने आज एन जी ओ की शुरुआत होशियारपुर बस स्टैंड पर मास्क ग्लब्ज व सेनिटाइजर बांट कर की।

Advertisements

कोविड एड ट्राईसिटी एनजीओ के सदस्यों की ओर से आज बस स्टैंड में सवारियो को व बस स्टैंड के बाहर हर आने जाने वाले लोगो को मास्क सेनिटाइजर बांटे व लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। लखविंदर कौर ने बताया कि आपके घर पर जिन चीजों का इस्तेमाल रोज हो रहा है और हर व्यक्ति उसका उपयोग करता है, उनकी रोज सफाई करें, कुर्सी, मेज, स्विच, दरवाजे और हैंडल को घर के सभी लोग इस्तेमाल करते हैं, इन्हें रोज साफ करें, कोरोना वायरस से बचाव के लिए पानी और साबुन का इस्तेमाल करते हुए हाथों को बीस सेकेंड तक रगडक़र साफ करें, खाने के पहले और बाद, शौचालय के इस्तेमाल के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोएं, ऐसे हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें जिसमें कम से कम 60 फीसदी अल्कोहल हो।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here