
-विधायक अरोड़ा ने धन्यवाद प्रोग्राम के तहत वार्ड नंबर 1 में किया व्यक्त किया जनता का आभार
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा की तरफ से जनता का धन्यवाद प्रोग्राम शुरु किया गया है। इसके तहत वार्ड नंबर 1 में पड़ते शिवालिक एनक्लेव, चूना भ_ी के समीप डेवेल्पमैंट वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से पार्षद रजनी ठाकुर की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने विशेष तौर से पहुंच कर उन्हें विजयी बनाने हेतु जनता का पुन: आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थिति को संबोधित करते हुए विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि जनता ने उन्हें विजयी बनाकर एक बार फिर से उनकी सेवा करने का आशीर्वाद दिया है। इसलिए वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे तथा होशियारपुर के विकास में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर के प्रत्येक वार्ड में बिनाभेदभाव विकास कार्य


करवाए जाएंगे। विधायक अरोड़ा ने कहा कि यह कार्यक्रम आयोजित किया जाना जनता के साथ रूबरू होने का एक बहाना है ताकि वे लोगों के बीच पहुंच कर उनके मन की बात जान सकें और उनका धन्यवाद कर सकें। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसी पार्षदों एवं नेताओं व कार्यकर्ताओं को कहा कि वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहें तथा और विकास कार्य करवाने संबंधी प्रोजैक्ट उनके ध्यान में लाए जाएं। इस मौके पर रमेश डडवाल, नरेश सेठी, रवि लोचन हीर, यज्ञदत्त शर्मा, अमनदीप सेठी ब्लाक प्रधान वार्ड-1, प्रधान खुशी राम, डा. विनोद सहगल, गौतम सेठी, रॉबिन धीर, बलविंदर संधू वार्ड प्रधान, सतपाल शर्मा, बिमला देवी, रणजीत कौर, सुनीता देवी, जसविंदर कौर, तिलक राज हीर, हरभजन सिंह, अशोक कुमार बंटी, परवीन बांसल, कृष्ण गोपाल गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी मौजूद थे।












