Sunday, November 1, 2026
Home Latest पुरहीरां क्लब ने टांडा को हराकर जीता बास्केटबाल टूर्नामैंट

पुरहीरां क्लब ने टांडा को हराकर जीता बास्केटबाल टूर्नामैंट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायसं क्लब होशियारपुर प्रिंस की तरफ से प्रधान लायन रणजीत सिंह राणा की अध्यक्षता में भारत रत्न बाबा साहिब भीम राव अंबेदकर जी के जन्मदिवस को समर्पित बांस्केटबाल टूर्नामैंट करवाया गया। जिसमें पुरहीरा क्लब ने टांडा क्लब को हराकर जीत प्राप्त की। टूर्नामैंट का उदघाटन प्रसिद्ध समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने किया। इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि आज जरुरत है कि हर संस्था युवा वर्ग को खेलों की तरफ आकर्षित करने के लिए आगे आए और खेल मुकाबला का आयोजन करके उनका मनोबल बढ़ाए। उन्होंने कहा कि क्लब की तरफ से किया गया प्रयास सराहनीय

Advertisements

व प्रेरणास्रोत है। इस दौरान टूर्नामैंट के समापन पर क्लब के डिस्ट्रिक्ट 321-डी के गवर्नर लायन सुदीप गर्ग ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। उन्होंने क्लब द्वारा किए कार्यो की प्रशंसा की। इस मौके पर डिप्टी गवर्नर लायन रत्न चंद, क्लब सचिव लायन तरलोचन सिंह, लायन आज्ञापाल सिंह साहनी, कुलदीप धामी, लायन आर.के खन्ना, लायन हरजिंदर राजा, तजिंदर सिंह अर्षी, जसजीत सिंह जस्सी कोच, इंजी. सुरिंदर संधू, हरकीर्त सिंह, लायन जंग बहादर बावा, इंद्रजीत कौर, लायन आत्मा सिंह, लायन सोम नाथ, लायन राजदीप, लायन संजीव कुमार, लायन करनैल हैप्पी, लायन जतिंदर पाल, लायन सुरजीत पाल, संतोष कुमारी, डा. मंजू शर्मा व मोहल्ला निवासी मौजूद थे। अंत में क्लब द्वारा हुए मेहमानों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here