तानिश गुप्ता ने फिर चमकाया होशियारपुर का नाम, जेईई मेन्स की परीक्षा में देश में पाया 247वां रैंक

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:मुक्ता वालिया/जतिंदर प्रिंस। भाजपा व्यापार सैल के जिलाध्यक्ष दर्पण गुप्ता के बेटे तानिश गुप्ता ने एक बार फिर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। तानिश ने जेईई मेन्स में 99.98 परसेंटाइल अंक हासिल करके देश में 247 वां रैंक हासिल किया है। इस परीक्षा में देश के 10 लाख 23 हजार बच्चों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से तानिश ने देश में अपने राज्य व जिले व माता-पिता का मान बढ़ाया है।

Advertisements

गौरतलब है कि तानिश ने 12वीं सीबीएसई की परीक्षा में भी 98.7 प्रतिशत अंक हासिल करके अपनी कामयाबी का परिचम लहराया था। इस मौके पर तानिश ने बताया कि उसे पढ़ाई करने के लिए परिजनों तथा अध्यापकों का पूरा सहयोग रहता था। उसने बताया कि उसने दृढ़ निश्चय से इस परीक्षा की तैयारी की थी जिसके कारण ही उसने आज यह मुकाम हासिल किया। इस मौके पर वार्ड नंबर 42 के पूर्व पार्षद एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू ने भी विशेष तौर से उपस्थित होकर तानिश का मुंह मीठा करवाया और उसे शुभकामनाएं दी। तानिश ने बताया कि वह भविष्य में अच्छे अंक प्राप्त कर भारत में पढ़ाई पूरी कर कंप्यूटर साईंस इंजीनियरिंग करके देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करना चाहता है।

श्री भाटिया ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि तानिश जैसे होनहार बच्चे माता-पिता के साथ-साथ शहर का नाम भी रोशन करने के लिए मेहनत करते हैं तथा उनकी मेहनत का फल उन्हें तब मिलता है जब वो किसी भी परीक्षा में मैरिट में आकर शहर के साथ अपने परिजनों का नाम भी चमकाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें तानिश जैसे होनहार बच्चों पर गर्व है। इस मौके पर तानिश गुप्ता के पिता दर्पण गुप्ता, माता आरती गुप्ता, दादी रेखा गुप्ता ने भी तानिश की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here