Monday, October 19, 2026
Home National दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने हार की ली जिम्मेदारी, दिया त्यागपत्र

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने हार की ली जिम्मेदारी, दिया त्यागपत्र

ajay-makan-delhi-congress-president-mcd-loast2017

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली नगर निगम में मिली हाल की जिम्मेदारी लेते हुए त्यागपत्र दे दिया है। दिल्ली में पत्रकारों के साथ बातचीत में श्री माकन ने कहा कि भले ही उन्हें चुनाव में हार मिली, परन्तु सतोष इस बात का है कि पार्टी ने अच्छी वापसी की व हमारा वोट बैंस वापस आया है। उन्होंने कहा कि वे हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए त्यागपत्र दे रहे हैं, क्योंकि नतीजों को लेकर उनकी आशाएं अधिक थी। उन्होंने बताया कि कुछ ही समय में वे अपना त्यागपत्र सोनिया गांधी को सौंपेंगे।
एक तरफ जहां माकन ने नैतिकता के आधार पर हार की जिम्मेदारी लेते हुए त्यागपत्र देने की बात कही है वहीं

Advertisements

दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और अन्य कई नेताओं ने हार के लिए माकन को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी के नाराज लोगों को मनाया जाना चाहिए था, शायद पार्टी अध्यक्ष ने इसके लिए कार्य नहीं किया, जिसके कारण नतीजे उल्ट रहे। नेताओं का कहना है कि वे जनता के आदेश को स्वीकार करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here