Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur मिशन ग्लोबल एसोसिएशन ने खन्ना को बैस्ट ह्यूमेनिटेरियन अवार्ड से नवाज़ा

मिशन ग्लोबल एसोसिएशन ने खन्ना को बैस्ट ह्यूमेनिटेरियन अवार्ड से नवाज़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मिशन ग्लोबल पीस एसोसिएशन जो कि अंतर्राष्र्ट्रीय स्तर पर 18 देशों में मानवता की सेवा कर रही है। युनाईटेड नेशन से जुड़ी इस संस्था ने मानवता व समाज को दी जा रही सेवाओं के चलते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को बैस्ट ह्यूमेनिटेरियन अवार्ड से नवाजा है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि पाल ने कहा कि खन्ना राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ मानवता व समाज के सच्चे सेवक हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि श्री खन्ना का राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहने का स्वभाव काबिले तारीफ है। शशि पाल ने कहा कि श्री खन्ना ने लोगों को उनके मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया है। कोविड-19 के चलते कोरोना आपदा में काम करने वालों मुलाजिमों व अधिकारीयों का हौंसला बढ़ाने, कोरोना वायरस से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा राहत सामग्री वितरित करने का खन्ना का प्रयास सराहनीय है।

इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्य मोहित सलूजा, अमन वर्मा, रूपिंदर कौर आदि भी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here