Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर-दसूहा रोड़ पर ट्रक और बस की हुई भीषण टक्कर, ड्राइवर व...

होशियारपुर-दसूहा रोड़ पर ट्रक और बस की हुई भीषण टक्कर, ड्राइवर व सवारियां गंभीर घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बीती रात 1 बज कर 30 मिनट के करीब होशियारपुर दसूहा रोड़ पर हुई ट्रक चैसी व ट्रैवल बस की भीषण टक्कर में दोनों गाडिय़ों के सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए व ट्रैवल बस में सवार यात्रियों को व बच्चों को चोट लगने का समाचार प्राप्त हुआ है।

Advertisements

मौके से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैवल बस जोकि होशियारपुर की तरफ से जम्मू की ओर जा रही थी व ट्रक चैसी जो कि पठानकोट की ओर से होशियारपुर की तरफ आ रही थी, जैसे ही यह दोनों गाडिय़ां जब बागपुर सतोर के नजदीक पहुंची तो इनकी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डेड से 2 किलोमीटर गांव के अंदर तक इसकी आवाज़ से गांव निवासी सडक़ की ओर भागे।

जब बाहर सडक़ पर पहुंचे तो वहाँ पर चीखोपुकार मचा हुआ था। इस जबरदस्त टक्कर से ट्रैवल बस व ट्रक की चैसी के चिथड़े उड़ गए। गांव निवासी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ट्रैवल बस में सवार बस चालक को काफी चोट लगी है व साथ ही बस में मौजूद सवारियों व छोटे बच्चों को भी काफी चोट लगी हैं। वही दूसरी ओर ट्रक की चैसी के ड्राइवर की हालत भी काफी गम्भीर बताई जा रही हैं। वही देर रात मौके पर थाना हरियाणा की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here