Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur 8 को रिलीज होगा गुरसेवक का “परवाह” गीत  

8 को रिलीज होगा गुरसेवक का “परवाह” गीत  

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। गुरू म्यूजिक कंपनी की तरफ से गायक गुरसेवक का गीत परवाह 8 अक्तूबर को रिलीज किया जा रहा है। इस संबंधी गुरू म्यूजिक कंपनी के सदस्यों ने बताया कि परवाह गीत के बोलों को अपनी कलम के साथ गुरसेवक ने श्रृंगारा है और कंपोज भी खुद ही किया है। इस गीत को म्यूजिक शिपू गगन ने दिया है और गीत के वीडियो डायरैक्टर कर्ण सैनी हैं।

Advertisements

इसकी वीडियो शूटिंग जिला होशियारपुर के अलग-अलग हिस्सों में की गई है। जिसमें अलीशा शर्मा और अभी मनी ने माडलिंग की है। मिक्स मास्टर शिवा मलिक और पोस्टर का डिजाइन ए.एस.क्रिएशन की तरफ से किया गया है। गुरू म्यूजिक कंपनी के सदस्यों और गायक गुरसेवक ने कहा कि दर्शकों को यह गीत बहुत ही पसंद आऐगा और उम्मीद है कि लोग इसको पहले के गीतों की तरह ही प्यार देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here