Monday, October 19, 2026
Home National केन्या के सीडीएफ एक सप्ताह के भारत दौरे पर

केन्या के सीडीएफ एक सप्ताह के भारत दौरे पर

kanya-

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केन्या के रक्षा बलों के प्रमुख जनरल रॉबर्ट किबोची रक्षा मंत्रालय के निमंत्रण पर 02 से 06 नवंबर 2020 के बीच भारत का दौरा कर रहे हैं। इस साल के शुरू में मई में कमान संभालने के बाद सीडीएफ केन्या अफ्रीका के बाहर भारत पहला ऐसा देश है जिसका वे दौरा कर रहे हैं। अपनी सप्ताह भर की यात्रा के दौरान वह रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, सेवा प्रमुखों और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे।

Advertisements

2.  जनरल ऑफिसर अपनी यात्रा के दौरान आगरा, महू और बेंगलुरु भी जाएंगे। संयोग से यह पहली बार नहीं है जब सीडीएफ भारत का दौरा कर रहे हैं क्योंकि एक युवा ऑफिसर के रूप में 1984-1987 के दौरान उन्होंने महू स्थित मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकॉम इंजीनियरिंग में अपना सिग्नल ऑफिसर्स डिग्री टेलीकॉम इंजीनियरिंग कोर्स पूरा किया था।

3. जनरल ऑफिसर की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और केन्या के बीच द्विपक्षीय संबंध में गहरी भागीदारी है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 2016 में केन्या की यात्रा और 2017 में केन्या के महामहिम राष्ट्रपति की पारस्परिक यात्रा से यह रिश्ता तेजी से मजबूत हुआ है। रक्षा सहयोग के क्षेत्रों में क्षमता और क्षमता निर्माण, काउंटर टेररिज्म, यूएन पीस कीपिंग ऑपरेशंस, मेडिकल हेल्थ केयर और साइबर सुरक्षा शामिल हैं।

4. यह देखते हुए कि भारत और केन्या परिपक्व लोकतंत्र हैं और इनके पास पेशेवर सशस्त्र बल हैं, दोनों राष्ट्रों के बीच विचार का बहुत अधिक सामंजस्य है। यात्रा दोनों देशों और दोनों सशस्त्र बलों के बीच पहले से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी। जनरल ऑफिसर 07 नवंबर 2020 को रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here