Saturday, October 31, 2026
Home National प्रधानमंत्री ने राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज के निधन पर किया शोक व्यक्त

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज के निधन पर किया शोक व्यक्त

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात से राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज के निधन पर दु:ख प्रकट किया है। एक ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात से राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता थे और वे समाज की सेवा में सदैव सबसे आगे रहे।

Advertisements

यह बेहद दु:ख की बात है कि, हमने एक उज्ज्वल और आनंदमय व्यक्तित्व खो दिया है, जो राष्ट्रीय विकास के लिए हमेशा तत्पर रहा है। उनके परिवारजनों और दोस्तों के प्रति भी उन्होंने संवेदना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here