Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur नवनियुक्त आइटी इंचार्ज अंकित नैय्यर ने जिला भाजपा का जताया आभार

नवनियुक्त आइटी इंचार्ज अंकित नैय्यर ने जिला भाजपा का जताया आभार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा होशियारपुर की तरफ से पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद और जिला प्रधान निपुण शर्मा द्वारा अंकित नैय्यर को युवा मोर्चा जिला आइटी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisements

इस मौके पर अंकित नय्यर ने जिला भाजपा का धन्यवाद करते हुए उन्हें मिली जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने पद पर रहते हुए भाजपा की मजबूती के लिए काम करेंगे और भाजपा का प्रचार एवं प्रसार करने के लिए टीम गठित करेंगे। इस दौरान अंकित नैय्यर ने श्री सूद और श्री शर्मा का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here