सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों रखा रोड जाम

बछ्वाड़ा, बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़)। नारेपुर पुर्वी स्थित लक्ष्मीधाम मोहल्ले निवासी एक किसान की मौत विधुत स्पर्शाघात से हो गयी। मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों नें बछवाड़ा-मंसुरचक व बछवाड़ा-कादराबाद पथ के चौराहे को जाम कर दिया। उक्त वारदात उस समय हुई जब उपरोक्त मुहल्ले निवासी राजकुमार महतो का 22 वर्षीय पुत्र सिंटु कुमार बगल के खेत में सिंचाई के लिए गया था। जहां पानी पटवन के दौरान हीं खेत के मेंढ पर लगाए गए विधुत पोल के सपोर्ट स्टेक को छु जाने के कारण वह विधुत स्पर्शाघात का शिकार होकर गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों की मदद से उक्त झुलसे किसान को इलाज हेतु नीजी क्लिनिक ले जाया गया। जहां चिकित्सकों नें उक्त किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर पाकर गांव में कोहराम मच गया।

Advertisements

आक्रोशित ग्रामीणों नें इस विधुत स्पर्शाघात को विधुत विभागीय चुक मान कर बछवाड़ा-कादराबाद व बछवाड़ा-कादराबाद पथ के चौराहे को जाम कर दिया। इस क्रम में आक्रोशित लोगों नें विधुत विभाग एवं जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। लगभग एक घंटे तक सडक़ जाम के बाद बीडीओ पुजा कुमारी, एएसआई शशीभुषण कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ सडक़ जाम हटाने पहुंचे। अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच घंटों मान-मनौव्वल का दौर चला। बावजूद इसके आक्रोशित ग्रामीणों नें अधिकारियों की एक न सुनी। इसपर बछवाड़ा बीडीओ नें मृत किसान को परिवारिक लाभ योजना अंतर्गत बीस हजार रूपए देने की घोषणा की। बावजूद इसके आक्रोशित ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। लोगों द्वारा विधुत विभाग के अधिकारियों को वहां आने की मांग कर रहे थे। सडक़ जाम के लगभग तीन घंटे बाद देर शाम विधुत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व ग्रामीणों के टेलीफोनिक वार्ता के बाद जाम को समाप्त कराया जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here