Thursday, November 19, 2026
Home Hoshiarpur पब्लिक अस्पताल टांडा में लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप, 254 मरीजों की हुई...

पब्लिक अस्पताल टांडा में लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप, 254 मरीजों की हुई जांच

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। पब्लिक अस्पताल टांडा की ओर से एक दिवसीय हड्डियों, जोड़ों, बच्चों की जांच व चमड़ी के रोगों का मुफ्त चेकअप कैंप लगाया गया। डा. आर.के गोयल व डा. रुपिंदर कौर के दिशा निर्देशों तहत लगाए गए इस कैंप में डा. अनुज गोयल, डा. अंकित गोयल, डा. भूमि गोयल और डा. प्रगति गोयल की टीम ने 254 मरीजों का चैकअप किया।

Advertisements

इस उपरांत मरीजों को मुफ्त दवाईयां भी दी गई। इस कैंप में मेडिकल और बीएमडी टेस्ट भी मुफ्त किए गए। इस अवसर पर अस्पताल का समूह स्टाफ भी उपस्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here