Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur डा. राज ने बाडिय़ां कलां के लिए 55.49 तथा बाडिय़ां खुर्द के...

डा. राज ने बाडिय़ां कलां के लिए 55.49 तथा बाडिय़ां खुर्द के लिए जारी किए 27.54 लाख रुपये

चब्बेवाल (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब की कांग्रेस सरकार राज्य के किसी भी क्षेत्र को विकास से अछूता नहीं रहने देगी। यह विचार डा. राज कुमार ने व्यक्त किए। उस समय वह गांव बाडिय़ां कलां में लोगों से बातचीत कर रहे थे। डा. राज कुमार की तरफ से गांव बाडिय़ां कलां के लिए 53.49 लाख तथा बाडिय़ां खुर्द के लिए 27.54 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है।

Advertisements

इस मौके पर डा. राज ने कहा कि इस पंचायती ग्रांट के अलावा दोनों गांवों की सडक़ों के लिए भी 113.73 लाख रुपये की ग्रांट जारी हुई है जिससे इन गांवों तथा इन गांवों को लगने वाली सडक़ों का पुन: निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई समय से गांव वासियों की सडक़ें बनवाने व खराब सडक़ों की मरम्मत करवाने की मांग थी तथा जिसे कैप्टन साहिब के ध्यान में लाया गया था। जिसके तहत मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा क्षेत्र के गांवों के लिए फंड भेजा गया है, जिससे काम करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सी सडक़ों का काम पूरा हो चुका है तथा कुछेक सडक़ों का काम जारी है और जल्द ही यह काम पूरा करके सडक़ लोगों को समर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोट फतूही से मेहटियाना की सडक़ के  लिए भी टैंडर जारी किए जा चुके हैं।

जिससे जल्द ही लोगों की चली आ रही खराब सडक़ों की शिकायत दूर हो जाएगी। इस अवसर पर गांव वासियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा हलका विधायक डा. राज कुमार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संत बाबा प्रीतम सिंह, एन.आर.आई. कमिशन के सदस्य दलजीत सिंह सहोता, सरपंच विजय कुमार, पिरथी पाल सिंह, संदीप कुमार बाली, सुच्चा राम, हरदियाल सिंह, नंबरदार प्रगट सिंह बुडोबारी आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here