एडवांस आइस हॉकी कैंप गुलमर्ग में होगा आयोजित, काजा से हुआ 15 प्रतिभागियों का चयन

स्पीति (द स्टैलर न्यूज़)। लाहौल-स्पीति के काजा में बने आइस हॉकी रिंक में प्रशिक्षित हो रहे आईस हॉकी प्रतिभागियों में से 15 प्रतिभागी गुलमर्ग में आयोजित होने  एडवांस  आइस हॉकी कैंप के लिए मंगलवार को रवाना हो गए। एडीएम ज्ञान सागर ने 15 प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन लाहौल स्पीति के लिए ऐतिहासिक दिन है कि 8 लड़कियां और 7 लडक़े राष्ट्रीय आईस हॉकी कैंप जोकि गुलमर्ग में होने जा रहा है, उसमें हिस्सा लेने जा रहे हैं।

Advertisements

यह यहां के बच्चों, टूरिज्म के लिए काफी अच्छा है। इससे बच्चों में आइस हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ेगा। हमें उम्मीद है कि कुछ हमारे बच्चे राष्ट्रीय टीम के लिए भी चयनित हो। इस मौके पर कैंप नैशनल कोच अमित बेरवाल ने कहा कि काजा में शुरू हुए कैंप में 30 बच्चों का बेसिक आईस हॉकी के लिए चयन किया था। इनमें से 15 बच्चों को गुलमर्ग में होने वाले राष्ट्रीय आइस हॉकी कैंप में ले जाया जा रहा है। गुलमर्ग में 1 जनवरी से 14 जनवरी तक एंडवास बेसिक कैंप होगा।

हमारा लक्ष्य है कि स्पीति का वातावरण विंटर स्पोटर्स के लिए काफी अनुकुल है। यहां से बच्चें तैयार होकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लें। उन्होंने काज़ा प्रशासन का आभार जताया तथा कहा कि उन्होंने बच्चों को बेसिक सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 15 प्रतिभागियों के साथ तीन शिक्षक सोनम छोडन, लोबजंग छोजंम और छविंग दोरजे भी जा रहे है। इस मौके पर एसडीएम जीवन सिंह नेगी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

15 सदस्यीय प्रतिभागियों का दल


15 सदस्यीय प्रतिभागियों के दल में 8 लड़कियां और 7 लडक़े शामिल है। इसमें कर्मा येषी खांडो 12 वर्ष, छेरिंग डोलमा 13 वर्ष, नवांग लामो 15 वर्ष, सोनम आंगमो 12 वर्ष, रिगजिन डोलमा 13, तेजिंन डोलमा,नवांग छुटिक और सोनम देचेन गर्ल श्रेणी में है जबकि सोन बांगचुक 12 वर्ष, कुंगा बांग्पो 12 वर्ष, तेजिंन योतेन , टाकपा यशे 15 वर्ष, तेजिंन जांग्वो 12 वर्ष,धोडुप ज्ञयालसन 13 वर्ष, और सोनम दोरजे 12 वर्ष ब्यॉज श्रेणी वर्ग में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here