Wednesday, November 18, 2026
Home Hoshiarpur बाबा लाल दयाल आश्रम में 3 मार्च को मनाया जाएगा मंहत रमेश...

बाबा लाल दयाल आश्रम में 3 मार्च को मनाया जाएगा मंहत रमेश दास जी का जन्मदिवस

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बाबा लाल दयाल आश्रम रामपुर में 3 मार्च को महंत रमेश दास जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए भक्त चंद्र शेखर शर्मा, सुशील कुमार बिल्लू, तथा अंजू शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सुबह वैदिक मंत्रों द्वारा हवन यज्ञ में आहुतियां दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सत्संग प्रवचन होंगे और बाद में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

चंद्र शेखर शर्मा सुशील कुमार बिल्लू तथा अंजू शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क पहनकर, और हाथों को सैनीटाइज करने के उपरांत ही अंदर प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी आवश्यक रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here