Sunday, November 1, 2026
Home Punjab व्यक्ति विकास केन्द्र की तरफ से सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय में लगाया...

व्यक्ति विकास केन्द्र की तरफ से सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय में लगाया गया 6 दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग शिविर

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। सीमा सुरक्षा बल फ्रंटियर मुख्यालय पंजाब, जालंधर के प्रांगण में व्यक्ति विकास केन्द्र, चैरीटेबल ट्रस्ट, बेंगलुरू द्वारा 6 दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत की गई। इस अवसर पर उपस्थित कर्मिकों को प्राणायाम, ध्यान व ज्ञान के साथ अपने आप को तनावमुक्त रहने के लिए मानसिक एवं शारीरिक स्तर पर स्वस्थ रहना सिखाया जाएगा।

Advertisements

शिविर के संचालकों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों को कठिन व विषम परिस्थितियों में भी आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा शांव व प्रसन्नचित रहने में अत्यंत उपयोगी साबित होगा। इस शिविर का समापन 8 मार्च 2021 को होगा, जिससे योग के प्रचार-प्रसार तथा इसकी उपयोगिता को प्रत्येक स्तर पर पहुंचाने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here