पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 2280 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के प्रमुख प्रोग्राम ‘‘घर-घर रोजग़ार’’ के अंतर्गत पंजाब सरकार द्वारा बड़ी भर्ती मुहिम शुरु की गई है, जिसके अधीन पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पी.एस.एस.एस.बी.) के द्वारा विभिन्न विभागों में 2,280 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह जानकारी आज यहाँ मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने दी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि बोर्ड ने भर्ती मुहिम को सैद्धांतिक मंज़ूरी दे दी है और इस सम्बन्धी विज्ञापन जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि पी.एस.एस.एस.बी. निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती मुहिम को सुनिश्चित बनाएगा और बोर्ड द्वारा वीडियोग्राफी, जैमर और बायोमैट्रिक तकनीक का प्रबंध किया जाएगा, जिससे मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार मैरिट-आधारित चयन को यकीनी बनाते हुए समूची भर्ती प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूरा किया जा सके।

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के चेयरमैन श्री रमन बहल ने बताया कि जेल विभाग में वॉर्डन और मैट्रन के847 पद, लोगों के लिए तेज़ी से इंसाफ़ यकीनी बनाने के लिए अलग-अलग विभागों में लीगल क्लर्क के 199 पद, शिक्षा विभाग में 807 लाइब्रेरियन, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में 56 वरिष्ठ औद्योगिक विकास अधिकारी, 61 ब्लॉक लेवल एक्स्टेंशन अफ़सर, 51 आबकारी और कर निरीक्षक, पंजाब वेयरहाऊसिंग कोर्पोरेशन में 120 तकनीकी सहायक, सामाजिक सुरक्षा विभाग में 112 सुपरवाइजऱ और 27 मछली पालन अधिकारियों के पद भरने के लिए भर्ती मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि योग्य उम्मीदवारों से आवेदन माँगने के लिए बोर्ड द्वारा जल्द ही विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here