Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur भूंगा में लगे रोजगार मेले में 322 प्रार्थियों ने हिस्सा, 173 का...

भूंगा में लगे रोजगार मेले में 322 प्रार्थियों ने हिस्सा, 173 का हुआ मौके पर चयन

होशियारपुर, 9 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार के घर -घर रोजगार अभियान के अंतर्गत 7वें मैगा रोजगार मेलों की कड़ी में बी.डी.पी.ओ कार्यालय भूंगा में रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन व टीचिंग से संबंधित योज्यता वाले 322 जरुरतमंद प्रार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिनमें से 173 प्रार्थियों का मौके पर ही चयन हो गया। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में शाम चौरासी के विधायक पवन आदिया ने विशेष तौर पर शिरकत की व चयनित प्रार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि रोजगार मेले में नामी कंपनियों जिमें सी.एस.सी(ग्राम सुविधा केंद्र), सैंचुरी प्लाइवुड, होशियारपुर आटोमोबाइल्स, सैटिन क्रैडिट केयर, माउंट कार्मल स्कूल, एस.डी. पब्लिक स्कूल, एस.बी लाइन इंश्योरेंस व राष्ट्रीय कंपनियां माइक्रोटैक, माइक्रोर्टनर व गलैनमार्क आदि ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि 10  अप्रैल को बी.डी.पी.ओ कार्यालय टांडा में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने इलाके के जरुरतमंद नौजवानों को रोजगार मेले में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैगा रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए प्रार्थी pgrkam.com पर जाकर नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं व इन रोजगार मेलों की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के फेसबुक पेज डीबीईई होशियारपुर या कार्यालय के हैल्प लाइन नंबर 62801-97708 से भी प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here