Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur जालंधर रोड पर खुला अमूल आइसक्रीम पार्लर, एडवोकेट विक्रांत राणा ने किया...

जालंधर रोड पर खुला अमूल आइसक्रीम पार्लर, एडवोकेट विक्रांत राणा ने किया उद्घाटन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के जालंधर रोड पर सीसीडी के समीप अमूल आइसक्रीम पार्लर खोला गया। इसका उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के डायरैक्टर एडवोकेट विक्रांत राणा ने किया।

Advertisements

पार्लर के मालिक जस को बधाई देते हुए श्री राणा ने कहा कि आज के दौर में खाद्य पदार्थों के प्रयोग से पहले उनकी क्वालिटी जरुर जांच लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छी कंपनी की वस्तु का ही हमेशा प्रयोग करना चाहिए ताकि हमारी सेहत पर विपरीत असर न पड़े। उन्होंने कहा कि अमूल देश की नंबर एक कंपनी में से एक है और इसके प्रोडक्ट अपनी गुणवत्ता खुद बयान करते हैं।

श्री राणा ने जस को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी काम या व्यवसाय में अपने ग्राहकों के प्रति ईमानदारी बेहद जरुरी है। ग्राहक की संतुष्टि ही व्यवसाय का आधार है। पार्लर के मालिक जस ने श्री राणा को विश्वास दिलाया कि वह इन बातों का विशेष ध्यान रखेंगे। इस मौके पर भावना कपूर, मनिंदरकौर व जस के अन्य पारिवारिक सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here