Tuesday, October 20, 2026
Home Latest तलवाड़ा में दर्दनाक हादसा: एक युवक ने मौके पर तोड़ा दम, दुसरा...

तलवाड़ा में दर्दनाक हादसा: एक युवक ने मौके पर तोड़ा दम, दुसरा गंभीर रूप से घायल

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। वीरवार को शाम करीब 5:30 पर तलबाडा मेन बाज़ार में एक दर्दनाक सडक हादसे में एक स्कूटी सवार युवक की जान चली गई ओर दूसरा स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी नंबर पीबी 08 बीआर 8692 पर सवार होकर मनदीप सिंह(24) पुत्र किशोरी लाल गांव रजवाल अपने सहयोगी प्रवासी मजदूर रामजी तलबाडा से मेन बाज़ार से होते हुए गांव रजवाल की ओर जा रहे थे।

Advertisements

जब बह पंजाब एंड सिंध बैंक के पास पंहुचे तो सामने से आ रहे लोड बाले आटो नंबर पीबी 07 बीजी 2705 की चपेट में आ गए ।जिसके चलते दोनों स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए ।मौके पर पंहुचे तलबाडा पुलिस के एएसआई गुरविंदर जीत सिंह ने दोनों गंभीर रूप से घायलों को बीबीएमबी अस्पताल में उपचार के लिए पंहुचाया।यहां डाक्टरों ने मनदीप को मृत घोषित कर दिया ।ओर रामजी की गंभीर अवस्था देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर उसे बहां से रेफर कर दिया ।तलबाडा पुलिस ने दोनों बाहनों को कब्जे मे लेकर आगे की कारवाई शुरू कर दी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here