Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur मिनी पीसएस हरियाना में 150 लोगों का किया गया टीकाकरण

मिनी पीसएस हरियाना में 150 लोगों का किया गया टीकाकरण

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। मिनी पीएससी हरियाना में आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन के सैंपल तथा लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें आरटी-पीसीआर के 36 सैंपल और रैपिड एंटीजन के 10 सैंपल और रैपिड एंटीजन के सभी सैंपल नेगेटिव आए। इस मौके पर करीब 150 लोगों का टीकाकरण भी किया गया। इस मौके पर डा. निखिल सिंह, फारमैसी अधिकारी बलविंदर सिंह, परमजीत एएमएम, रवि कुमार, लखवीर सिंह, हरविंदर कौर, राज रानी आदि मौजूद थे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कोविड वायरस को रोकने के लिए हमें मुंह पर मास्क लगाना चाहिए, भीड़ वाले स्थानों पर जाने से गुरेज करना चाहिए और सामाजिक दूरी बनाए रखना चाहिए तथा लक्ष्ण होने पर अपनी सैपलिंग नजदीकी स्वास्थ्य संस्था पर करवानी चाहिऐ ताकि इस बीमारी का जल्द पता लगने पर इस पर कंट्रोल किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here