Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur पार्षद जिम्पा की अगुवाई में मोहल्ला निवासियों ने जिलाधीश से की भेंट

पार्षद जिम्पा की अगुवाई में मोहल्ला निवासियों ने जिलाधीश से की भेंट

brahmshamkar-jimpa-mohalla-niwasi-meet-deputy-commissioner-hoshiarpur-old-civil-surgon-office

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कचहरी परिसर के समीप मोहल्ला कृष्णा नगर में पड़ते खण्डहर बन चुके पुराने सिविल सर्जन कार्यालय एवं उसके समीप लगे गंदगी के ढेर की समस्या को लेकर मोहल्ला निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पार्षद एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान ब्रह्मशंकर जिम्पा की अगुवाई में जिलाधीश से भेंट की। इस मौके पर पार्षद ब्रह्मशंकर ने जिलाधीश को बताया कि उक्त स्थान पर फैली गंदगी और सिविल सर्जन कार्यालय की पुरानी इमारत के कारण पैदा हो रही समस्या से जिलाधीश को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि इस समस्या के हल के लिए नगर निगम मेयर एवं जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवाए जाने के बावजूद समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा। उन्होंने बताया कि पिछले साल तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी इसके हल के लिए जिलाधीश को कहा था। जिसकी कापी भी उन्होंने जिलाधीश विपुल उज्ज्वल को सौंपी। पार्षद जिम्पा ने मांग की कि उक्त इमारत को गिराने एवं इसकी मरम्मत या इसका कोई और हल निकालने के लिए किसी समर्थ अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए, जो उक्त स्थान की सारी वीडियोग्राफी करवाकर उसकी सच्ची रिपोर्ट दे सके कि मोहल्ला निवासी कितने दुखी हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मेयर व नगर निगम सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी ड्यूटी से भाग रहे हैं, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है, क्योंकि वहां पर कभी भी महामारी फैल सकती है। अगर ऐसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी नगर निगम और प्रशासन की होगी। उन्होंने मांग की कि उक्त डंप को सामने खाली पड़ी जगह पर शिफ्ट किया जाए ताकि मोहल्ला निवासियों को गंदगी से राहत मिल सके।

उन्होंने बताया कि उनकी बात सुनने उपरांत जिलाधीश ने सिविल सर्जन होशियारपुर से उक्त इमारत संबंधी जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए और कहा कि इस समस्या का हल हर हाल में करके लोगों को समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी।

इस मौके पर परवीन शर्मा, तृप्ता बेरी, रिया सैनी, कांता देवी, शकुंतला देवी, विनय ठाकुर, गौरव बेरी, राजेश रत्न, सुनील शर्मा, अमित डडवाल, संदीप सैनी, विशाल डडवाल, सी.एम. पुरी, संजू सैनी, विक्की भोपाला, रमेश चंद व स्वर्ण सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here