Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur बाबा विश्वकर्मा मज़दूर यूनियन वैल्फेयर सोसायटी की हुई बैठक

बाबा विश्वकर्मा मज़दूर यूनियन वैल्फेयर सोसायटी की हुई बैठक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बाबा विश्वकर्मा मज़दूर यूनियन वैल्फेयर सोसायटी की मीटिंग आज प्रधान सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में की गई जिसमें बहुत सारे मज़दूरों ने भाग लिया। इस अवसर पर चेयरमैन राकेश सिद्धू विशेष तौर पर पहुंचे। प्रधान सुखदेव सिंह साबी ने इस अवसर पर बताया कि यूनियन में काम करने वाले मज़दूरों की पहचान करके 600 के अधिक मज़दूरों के आई.कार्ड बनाये गये हैं। लॉकडाऊन होने के कारण काम नही मिल रहा। दिहाड़ीदार मज़दूरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नही दे रही। हम सरकार से मांग करते हैं कि सरकार सभी मज़दूर भाईयों की मदद के लिए आगे आये ।

Advertisements

बहुत सारे मज़दूरों ने चेयरमैन राकेश सिद्धू को अपनी समस्याओं के बारे में बताया। इन मज़दूरों के पास अपने सरकारी लेबर कार्ड बनाने के लिए सरकारी फीस देने के लिए भी पैसे नही हैं। प्रधान सुखदेव सिंह साबी ने बताया कि मैं समाज सेवी संस्थाओं से अपील करता हूं कि अपने मज़दूर की अधिक से अधिक सहायता करें तांकि मज़दूर सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें इस अवसर पर प्रभदयाल, सोनू, रवि, जनक, निक्का तथा भारी संख्या में मज़दूर भाई उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here