
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर के प्रिंसीपल डॉ. जसविन्द्र सिंह की अगुवाई में रैड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार और इतिहास विभाग के मुखी मि. रणजीत कुमार के सहयोग से ऊधम सिंह जी का शहीदी दिवस ऑनलाईन मनाया गया ताकि विद्यार्थियों को देश भक्तों के जीवन की जानकारी प्रदान की जा सके। प्रो. विजय कुमार ने इस अवसर पर गुरुओं और देश भक्तों की दी गई शहीदी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के साथ-साथ ऊधम सिंह जैसे देश भक्तों ने दूसरों की भी मदद करते हुर शहीदी देकर जो स्थान इस दुनिया में प्राप्त किया उसे कोई भी प्राप्त नहीं कर सकता । इस लिए हमें हमेशा ही उन्हे याद रखना चाहिए और उनकी तरह ही अपने बनते फर्ज को ईमानदारी से निभाना चाहिए।

मि. रणजीत कुमार ने इस अवसर पर ऊधम सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बचपन में ही उसके मा-बाप इस दुनिया में अकेला छोड़ कर दूसरी दुनिया में चले गये और उसे अनाथ बना गये थे। उसने जलियांवाले बाग में मारे गये बेकसूर लोगों का बदला जनरल ओडायर को मारकर दिया था। जिस के कारण उन्हें फांसी दे दी गई थी। उस जैसे देश भक्तों की दी गई शहीदी के कारण ही देश आजाद हुआ था जिसके कारण हम आजादी का आनंद ले रहे हैं। इसलिए हम सबको उनके परिवार के प्रति बनते अपने फर्ज को ईमानदारी से निभाना चाहिए। यही आज हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।












