Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur संजीव अरोड़ा 10वीं बार बने भाविप अध्यक्ष, मोदगिल सचिव व नकड़ा कोषाध्यक्ष...

संजीव अरोड़ा 10वीं बार बने भाविप अध्यक्ष, मोदगिल सचिव व नकड़ा कोषाध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की बैठक पूर्व प्रधान राजिंदर मोदगिल की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर संस्था के प्रांतीय कनवीनर (नेत्रदान) प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा को प्रधान पद का विधिवत रुप से कार्यभार सौंपा गया। गौरतलब है कि श्री अरोड़ा को संस्था द्वारा मार्च माह में प्रधान पद की जिम्मेदारी से नवाजा गया था। इसी के चलते संस्था नियमों की पालना करते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री अरोड़ा को इस पद पर आसीन किया। इस दौरान राजिंदर मोदगिल को सचिव एवं प्रसिद्ध आर्टिटेक्ट एच.के. नकड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Advertisements

इस मौके पर संस्था सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि भारत विकास परिषद अपने मूल सिद्धांतों पर चलते हुए न केवल मानव सेवा को समर्पित है बल्कि पर्यावरण सेवा के अपने उद्देश्य का भी भलीभांति पालन कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे सभी के सहयोग से निभाएंगे। श्री अरोड़ा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जरुरतमंदों की सेवा के साथ-साथ पौधारोपण प्रकल्प लगाए जाएंगे। इसके साथ ही आने वाले दिनों में बहुत जल्द ही कृत्रिम अंग वितरण कैंप का आयोजन किया जाएगा ताकि शारीरिक रुप से अक्षम लोगों की सेवा की जा सके, साथ ही ट्राइसाइकिल एवं व्हीलचेयर भी जरुरतमंदों की दी जाएंगी। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वह इसी प्रकार निस्वर्थ भाव से सेवा को समर्पित होकर कार्य करते रहें।

इस मौके पर पूर्व प्रधान व सचिव राजिंदर मोदगिल ने बताया कि श्री अरोड़ा को 10वीं बार इस पद पर आसीन किया गया है। उन्होंने कहा कि श्री अरोड़ा के मार्गदर्शन में संस्था ने कई बार उत्कृष्ठ शाखा का खिताब जीता है। जिसके लिए संस्था के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। इस दौरान उन्होंने संस्था की तरफ से पिछले साल चलाए गए प्रकल्पों की जानकारी दी। राजिंदर मोदगिल ने बताया कि संस्था की तरफ से जरुरतमंद बच्चों को शिक्षा, बेटियों को आगे बढऩे के मौके प्रदान करना तथा आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों की बेटियों की विवाह पर सहायता प्रदान करना आदि प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। इस मौके पर तरसेम मोदगिल, विजय अरोड़ा, शाखा बग्गा, रमेश अग्रवाल, राज कुमार मलिक, अमित नागपाल, नवीन कोहली, डा. जसवाल, दविंदर भाटिया, रमन बब्बर, ओंकार सिंह, विकास सिंगला, अमरजीत शर्मा, विपन शर्मा, पवन अरोड़ा, कुलवंत सिंह पसरीचा, कुलविंदर सिंह सचदेवा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here