
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। गांव खर्ल खुर्द वासियो को चिकत्सा सेवाए देने लिए पंजाब कांग्रेस के कार्यवाहक प्रधान विधायक संगत सिंह गिलजियां के मोबाइल अस्पताल की टीम पहुंची | सरपंच और सहकारी चीनी मिल भोगपुर के चेयरमैन परमवीर सिंह पम्मा और पूर्व सरपंच सुखराज सिद्धू के नेतृत्व में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन चेयरमैन जगदीश खर्ल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अवतार सिंह खोखर और नंबरदार नरिंदरपाल सिंह ने किया |

इस अवसर पर उपरोक्त अतिथियों एवं पंचायत सदस्यों ने विधायक गिलजियां के परिवार द्वारा शुरू किये गये सेवा मिशन की सराहना की. उन्होंने कहा कि मोबाइल अस्पताल की टीम 22 अगस्त को गुरु नानक कॉलोनी, टांडा में सेवाएं देगी इसी बीच डा. आर.एस. राठौर, डा. राजेश शौरी, डा. सारंग सूद, उषा, रंजीत सिंह विर्क, तीरथ सिंह, प्रिया, जगजीत सिंह की टीम ने 225 लोगों को मैडीकल जांच करते दवाईया दी | टीम ने विभिन्न चिकित्सा परीक्षण भी किए | मोबाइल अस्पताल की टीम को गांव पंचायत ने किया सम्मानित इस अवसर पर गोल्डी कल्याणपुर, इकबाल सिंह सोनू, मुख्तियार सिंह, तरलोक सिंह, गुरमीत सिंह, दर्शन सिंह, कैंडी, लाल सिंह, सत्य सिद्धू आदि उपस्थित थे।












