Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh ओम प्रकाश सोनी ने किया शिकायतों का निपटारा

ओम प्रकाश सोनी ने किया शिकायतों का निपटारा


चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने आज यहाँ कांग्रेस भवन में राज्य निवासियों की शिकायतें सुनी और उनका मौके पर ही निपटारा किया गया। श्री सोनी आज सुबह 11 बजे से कांग्रेस भवन में पहुँचे हुए लोगों की शिकायतें सुनने लगे और साथ ही साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को फ़ोन करके लोगों की शिकायतों को तुरंत हल करने के आदेश दिए।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्रामियों के परिवारिक सदस्यों से भी मुलाकात की और अपनी कुछ माँगों से अवगत करवाया। श्री सोनी ने स्वतंत्रता संग्रामियों के परिवारिक सदस्यों की माँगों का जल्द निपटारा करने का भरोसा दिलाया। श्री सोनी ने सभी शिकायतों का निपटारा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि वह शिकायत का निपटारा करने के उपरांत उनको लिखित तौर पर की गई कार्यवाही संबंधी अवगत करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here