Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur श्रीराम व भरत का मिलाप देखकर भावविभोर हुए श्रद्धालु, हर्षोल्लास से की...

श्रीराम व भरत का मिलाप देखकर भावविभोर हुए श्रद्धालु, हर्षोल्लास से की गई आतिशबाजी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर की तरफ से महंत रमिंदर दास जी के आशीर्वाद एवं प्रधान शिव सूद की अगुवाई में करवाए जा रहे दशहरा महोत्सव के दौरान श्रीराम लीला के मंचन में भरत मिलाप दृश्य का मंचन किया गया। इस दौरान दिखाया गया कि रावण वध के बाद प्रभु श्रीराम ने विभीषण को लंका के सिंहासन पर आसीन किया। तब माता सीता जी की अग्नि परीक्षा के बाद देवताओं द्वारा प्रभु राम और माता सीता की स्तुति की गई। उधर 14 वर्ष का वनवास भी समाप्त हो चुका था। प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी के साथ विमान में सवार होकर उत्तर दिशा की ओर चल पड़े। विमान के उड़ते ही आकाश में जय सीया-राम के उद्घोष गूंज उठे। अयोध्या में प्रभु श्री राम के आगमन की सूचना पाकर अयोध्यावासी खुशी से झूमने लगे। चारों तरफ उनके स्वागत के लिए नर-नारी जुट गए। गुरु परिवार के लोग, छोटे भाई शत्रुघ्न और ब्राह्मण वृंद सहित भरत अत्यंत प्रेमपूर्वक कृपानिधान प्रभु श्री राम के स्वागत को चल पड़े।

Advertisements

श्री राम भी पुष्पक विमान में सवार सभी साथियों को अयोध्या के बारे बतलाते हैं। अयोध्या पहुंचकर श्रीराम ने पुष्पक विमान को कुबेर के पास वापस भेज दिया। भगवान श्री राम को देखते ही भरत उनके चरणों से लिपट गए। यह दृश्य देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और भगवान श्री राम और भरत की जय-जयकार करने लगे। इस दौरान श्रीराम ने माता सीता तथा लक्ष्मण के साथ तीनों माताओं के चरण स्पर्श किए। इसके साथ ही उनके साथ आए वानरों ने विशिष्ट जी को साष्टांग प्रणाम किया। प्रभु श्री राम एवं भरत मिलाप के पावन अवसर पर श्री रामलीला कमेटी की तरफ से खूब आतिशबाजी की गई और बैंड-बाजों कों साथ स्वागत किया गया। आतिशबाजियों के प्रकाश से आकाश जगमगा उठा। लोगों ने प्रसिद्ध आतिशबाज के कारनामों का आनंद उठाया तथा जय सीता-राम के गगनभेदी उद्घोषों से आकाश गूंज उठा।


इस अवसर पर प्रधान शिव सूद, चेेयरमैन गोपी चंद कपूर, संरक्षक आर.पी धीर, महासचिव प्रदीप हांडा, डा. बिंदुसार शुक्ला, कैशियर संजीव ऐरी, राकेश सूरी, आम आदमी पार्टी के नेता ब्रह्मशंकर जिंपा , मीडिया प्रभारी कमल वर्मा, सहमीडिया प्रभारी रजिंदर मोदगिल, तरसेम मोदगिल, अश्विनी गैंद, शम्मी वालिया, शिव जैन, हरीश आनंद, कृष्ण गोपाल आनंद, भारत भूषण वर्मा, सुभाष गुप्ता, मनोहर लाल जैरथ, अरुण गुप्ता, विपन वालिया, पवन शर्मा, अजय जैन, नरोत्तम शर्मा, अशोक सोढी, कुनाल चथरथ, शुभाकर भारद्वाज, सुनील पडियाल, मनि गोगिया, राकेश डोगरा, दविंदर नाथ बिंदा, वरुण कैंथ, दीपक शारदा, नंबरदार रघुवीर बंटी, कपिल हांडा, विनोद कपूर, मास्टर मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, रमन डोगरा, अश्विनी छोटा, बोबी तानेजा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here