
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कृषि कानूनों के चलते देश में कुछ ताकतें अफरा-तफरी का माहौल बनाने में लगी थी। उन सभी ताकतों को पहली पातशाही गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर मानवता का संदेश पढा़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कानून वापिस ले कर एक एतिहासिक कदम उठाया है। उपरोक्त शब्द राष्ट्रीय अनूसूचितजाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने आज कृषि कानून वापिस लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहे। सांपला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन देश को सर्मपित रहा है।

उन्होने हमेशा देश वसियों के हितों का ध्यान रखा है और उन की भावनाओं की कद्र की है। उन्होने कहा कि गुरूपर्व के अवसर पर करतारपुर कारिडोर के माध्यम से बिछड़े गुरू अस्थानों के दर्शनों का संगत को तोहफा और अब कानून वापिसी ने सिध्द कर दिया है कि मोदी जी सिक्ख समाज की भावनाओं को कभी आहत नहीं होने देंगे। इस मौके पर किसान नेता भूपिंदर सिंह, नवजिंदर सिंह बेदी, सुक्खा सतौरिया ने विजय सांपला, भाजपा नेता संजीव तलवाड़ व नीति तलवाड़ का मुंह मीठा करवाते हुए कहा कि मोदी जी ने हार जीत की परवाह न करते हुए हमारे आपसी भाईचारे की रक्षा की है। उन्होने कहा कि समाज इस बात के लिए सदैव उन का कर्जदार रहेगा। इस अवसर पर रजनी तलवाड़, दृष्टि तलवाड़, मनवीर तलवाड़, लाडी मेहतपुरिया, गुरविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, अमरीक सिंह, सतनाम सिंह, सुखदेव सिंह, सतपाल सिंह, जसपाल सिंह व अन्य लोग भी उपस्थित थे।












