Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur मांगों को लेकर राहुल गांधी के निवास पर धरना देगी जनरल कैटेगरी...

मांगों को लेकर राहुल गांधी के निवास पर धरना देगी जनरल कैटेगरी वेलफेयर फेडरेशन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जनरल कैटिगरी द्वारा जनरल कैटेगरी  कमीशन व भलाई बोर्ड बनाने की मांग को लेकर जनरल कैटेगरी वेलफेयर फेडरेशन के नेतृत्व में लगातार संघर्ष किया जा रहा है । उक्त जानकारी देते हुए जनरल कैटेगरी वेलफेयर फेडरेशन के प्रदेश वित्त सचिव कपिल देव पराशर ने बताया कि अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विधानसभा क्षेत्र में भूख हड़ताल भी की जा रही है। परंतु कांग्रेस सरकार तथा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा मांगों के लिए समय बिताने की नीति अपनाने के कारण जनरल वर्ग में गुस्से की लहर है। फेडरेशन के नेताओं ने चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना करते आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनरल वर्ग विरोधी मंत्रियों तथा अधिकारियों के प्रभाव के नीचे आकर उनकी मांगे नहीं मान रही तथा मुख्यमंत्री जनरल वर्ग के विरोध में चल रहे हैं । उनकी सहमति से ही जनरल वर्ग के अधिकारों का विरोध किया जा रहा है ।

Advertisements

इन नेताओं ने कहा कि जब दूसरे प्रदेशों हिमाचल प्रदेश ,मध्य प्रदेश, गुजरात आदि मे जनरल कैटेगरी कमीशन बन सकते हैं तो पंजाब सरकार क्यों नहीं बना सकती|  उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर भी नाराजगी जाहिर करते कहा कि जनरल वर्ग की मांगों के प्रति उन्होंने अभी तक मुंह नहीं खोला। उन्होंने बताया कि पंजाब में कांग्रेस सरकार तथा पार्टी द्वारा जनरल वर्ग के अधिकारों की अनदेखी के कारण फेडरेशन द्वारा संघर्ष तेज करने का फैसला लिया गया है। जिसके तहत पंजाब की कांग्रेसी सरकार के विरुद्ध रोष धरना लगाया जाएगा तथा चुनावों की घोषणा होते ही मुख्यमंत्री व मंत्री के विरुद्ध मोर्चा खोल दिए जाएंगे। कांग्रेस के मुख्यमंत्री व मंत्रियों द्वारा जनरल वर्ग के साथ की जा भेदभाव पूर्ण व्यवहार के विरोध में जल्द ही कांग्रेस के पूर्व प्रधान राहुल गांधी के निवास पर धरना दिया जाएगा ताकि उन्हें पता चल सके कि पंजाब की सरकार जनरल कैटेगरी के साथ कैसा व्यवहार कर रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here