टांडा उड़मुड़, (द स्टैलर न्यूज़)। समाज सेवी संस्था लायंस क्लब टांडा गौरव की मीटिंग क्लब प्रधान दलजीत सिंह की अगुवाई में हुई | जिसमे शामिल हुए मुख्या मेहमान वन मंत्री संगत सिंह गिलजियां का टांडा को सब डिवीजन बनवाने लिए क्लब की और से सम्मान किया गया | इस मौके पूर्व गवर्नर लायंस क्लब राजीव कुकरेजा, गुलशन अरोड़ा ने गिलजियां का सम्मान करते हुए कहा कि क्लब ने सब तहसील को सब डिवीजन बनाने लिए स्थानीय लोगो की आवाज की थी | उनकी मांग को पूरा करते गिलजियां ने इतिहासिक काम किया है |
इस मौके उन्होंने क्लब द्वारा चलाए जा रहे समाज सेवी मिशन की जानकारी भी गिलजियां को दी | गिलजियां ने क्लब के सेवा मिशन की सराहना करते कहा कि आज क्लब की बदौलत ही शिमला पहाड़ी पार्क नगर की पहचान बन चुका है | इस मौके रोहित टंडन,जगदीप मान,हेमंत मैनराए, सुधीर सोंधी, राहुल कौशल मौजूद थे |