
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा पंजाब होशियारपुर के प्रधान हरबंस सिंह संघा की ओर से मीटिंग बुलाई गई। इस मीटिंग में स. संघा की ओर से किसान संगठन के सदस्यों को जानकारी दी गई कि संयुक्त किसान मोचा द्वारा 31 जनवरी, 2022 दिन सोमवार को डी.सी. दफ्तर, मिनी सचिवालय होशियारपुर के सामने प्रधानमन्त्री मोदी का पुतला फूंका जायेगा। प्रधान हरबंस सिंह संघा ने जानकारी देते हुये कहा कि मोदी द्वारा तीनों काले कृषि कानूनो को वापिस लेने के समय और भी वायदे किये गये थे जिनकी समीक्षा की गई, जिसमें एम.एस.पी. की गारण्टी तथा किसानों पर बनाये मुकद्दमे वापिस लेने सम्बन्धी कोई कारवाई नहीं की गई। शहीद हुये 750 से अधिक किसानों को मुआवज़ा तथा वारिसों को सरकारी नौकरी न देना इनकी कोई गहरी साजिश लगती है। लखीमपुर खीरी के दोषियों को बचाने के लिए भी चालें चली जा रही हैं। पर (पंजाब) भारत का किसान इन चालों को कामयाब नही होने देगा। इन चालों को फेल करने के लिए 31 जनवरी 2022 दिन सोमवार को ’’वायदा खिलाफी दिवस’ के तौर पर पूरे देश में रोष प्रदर्शन करके प्रधानमन्त्री के पुतले फुंके जायेंगे।

इस श्रृंखला में डी.सी. दफ्तर, मिनी सचिवालय होशियारपुर के सामने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका जायेगा। सरकार किसानों को नज़र-अन्दाज़ करके केवल वोट हासिल करने में लगी हुई है। संघा ने जानकारी देते हुये बताय कि संयुक्त किसान मोर्चे का किसी भी सियासी पार्टी, आज़ाद या चुनाव में हिस्सा ले रहे अन्य किसी भी दल के साथ कोई भी सम्बन्ध नही है। वोट हमारा संवैधानिक अधिकार है इसलिए वोट को सोच समझकर तथा सूझवान व्यक्ति को ही डाला जाना चाहिए ताकि हमें इतने लम्बे-लम्बे संघर्ष न करने पड़ें। अन्त में दोबारा अपील करते हुये कहा कि 31 जनवरी 2022 को ठीक 11.00 बजे मिनी सचिवालय मे पहुंचा जाये। इस दौरान किसानी झण्डों के साथ नारे भी लगाये गये।












