Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता:...

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: एस.एस.पी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एस.एस.पी. ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा चुनाव-2022 के मद्देनजर जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव अक्की टुंडा में एक व्यक्ति सवरन निवासी भैणी मियां खां जिला गुरदासपुर व उसके एक साथी की ओर से अवैध शराब की तस्करी करने के लिए व शराब लोगों को पिलाने के लिए बड़े स्तर पर अवैध शराब तैयार की जा रही है।

Advertisements

एस.एस.पी ने बताया कि गुप्त सूचना पर फौरी कार्रवाई करते हुए डी.एस.पी दसूहा रणजीत सिंह व थाना प्रभारी दसूहा के नेतृत्व पुलिस कर्मचारियों की रेड टीम तैयार कर उक्त स्थान पर सर्च आप्रेशन चलाया गया। इस सर्च आप्रेशन के दौरान पुलिस को देखकर अवैध शराब तैयार करने वाले उक्त दोनों आरोपी नाव पर भागने में कामयाब हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने 22 हजार लीटर लाहन, 80 लीटर अवैध शराब, 11 तिरपालें, 2 शराब बनाने वाले बर्तन बरामद कर आरोपी सवरन व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ आबकारी एक्ट के अंतर्गत थाना दसूहा में मामला दर्ज कर लिया है। एस.एस.पी ने कहा कि भविष्य में भी जिला पुलिस की ओर से इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here