Wednesday, October 28, 2026
Home Education विद्यार्थियों ने सारागढ़ी युद्ध के इतिहास संबंधी हासिल की जानकारी

विद्यार्थियों ने सारागढ़ी युद्ध के इतिहास संबंधी हासिल की जानकारी

Silver-Oak-School-tanda

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट – पंडित जी : सिल्वर ओक इंटरनैशनल स्कूल शहबाज़पुर (टांडा) की ओर से 12 सितंबर 1897 में सारागढ़ी युद्ध की याद में विशेष समागम का आयोजन करवाया गया। संस्था चेयरमैन तरलोचन सिंह बिट्टू के दिशा निर्देशों अधीन प्रिंसीपल राकेश शर्मा के नेतृत्व में सारागढ़ी युद्ध के गौरवमई इतिहास की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विक्टोरिया हाऊस के विद्यार्थियों ने सारागढ़ी युद्ध के इतिहास संबंधी विद्यार्थियों को जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन की ओर से वाइस प्रिंसीपल मनीषा संगर की देखरेख में इस महान वीरता तथा शहीदी की मिसाल रहे युद्ध की झाकियां स्कूल की सभी स्मार्ट बोर्डों पर प्रदर्शित की गई।

Advertisements

मैनेजर करनजीत व तरन सैनी ने कहा कि बच्चों को इतिहास के साथ जोड़े रखना आती आवशयक है हमे अपने इतिहास से प्रेरणा लेते हुए तरक्की की राह पर बढऩा होगा। इस मौके करनजीत सैनी, तरुण सैनी, संजीव शर्मा, विक्रमजीत सिंह, जगबंधन, राजविंदर कौर, बलजिंदर कौर, राजवीर कौर व अमरजीत कौर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here