
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ग्रीन वैली होशियारपुर एनक्लेव, सूर्य एनक्लेव में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। कॉलोनी में सारा दिन चहल-पहल रही। लोगों ने जमकर एक दूसरे पर गुलाल की वर्षा की। बच्चों ने भी पिचकारी व गुब्बारे के साथ खूब मस्ती की। देर सायं कॉलोनी में होलिका दहन किया गया।
कॉलोनी में आलम यह था कि छोटे बच्चे अपने मकानों की छत पर चढक़र आने-जाने वालों पर पानी डाल रहे थे। पानी से रंग डाल कर गुब्बारे डाले जा रहे थे। युवा डीजे की धुन पर नाचते देखे गए। हर्बल गुलाल लाल, हरे व पीले रंग में लोगों ने खूब रंग जमाया। मस्ती का पर्व होली मनाने के लिए लोगों में जश्न का माहौल रहा।

इस अवसर पर ग्रीन वैली डिवैल्पमैंट सोसायटी के चेयरमैन सतीश गोयल, अध्यक्ष सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष रजनीश कुमार गुलियानी, समाजसेवी दीपक कतना , सचिव अरविंद धीमान, प्रकाश बंसल, एक्सईएन कुलवंत संधू,, पंडित नीरज शर्मा, कपिल गुप्ता , सुमित गोयल, पुनीत गोयल, संजीव कुमार इत्यादि उपस्थित थे।












