
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी द्वारा विधायक ब्रह्मशंकर जिम्पा को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना उन लोगों के लिए करारा जवाब है, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को अपनी जागीर समझ रखा था और सिर्फ स्वार्थ सिद्धी के लिए अपने समर्थकों और सहयोगियों का उपयोग किया। यह विचार आम आदमी पार्टी के नेता सुमेश सोनी ने जिम्पा के कैबिनेट मंत्री बनने की खुशी में व्यक्त किए।

सोनी ने कहा कि वह भी कांग्रेस पार्टी के सिपाही था और लेकिन एक नेता तक सिमट कर रह गई पार्टी ने उनकी मेहनत की सराहना करना भी जरुरी नहीं समझा। जिससे निराश होकर उन्होंने जिम्पा की अगुवाई में आप ज्वाइन कर ली थी और उन्हें यहां आकर महसूस हो रहा है कि पार्टी किसे कहते हैं और यहां पर मेहनती वर्करों और नेताओं की कद्र की जाती है। सुमेश सोनी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पंजाब सरकार द्वारा जिम्पा को जो भी मंत्रालय दिया जाएगा, जिम्पा उसके माध्यम से होशियारपुर और पंजाब का विकास सुनिश्चित बनाएंगे।












