
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिस गति से वार्ड नंबर 4 में विकास कार्य हो रहे हैं इसमें वार्ड के पार्षद की मेहनत व वार्ड नंबर 4 की जनता का सहयोग प्रमुख कारण रहे हैं। उपरोक्त शब्द अर्पण वैल्फेयर सोसायटी की प्रधान कंचन वशिष्ठ ने मोहल्ला नारायण नगर में 15.50 लाख की लागत से तैयार होने वाली सडक़ों की शुरुआत करवाते वक्त आयोजित उपस्थिति को संबोधित करते वक्त कही। इस मौके पर वशिष्ठ ने कहा कि जब वार्ड का नुमाइंदा एवं जनता जागरूक होकर कोई काम करवाते हैं तो काम की गुणवत्ता बढ़ जाती है। इस मौके पर पार्षद मेहरा ने कहा कि पिछले 1 साल में उन्होंने प्रयास कर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के सहयोग से वार्ड नंबर 4 के लिए करीब डेढ़ करोड रुपए के विकास कार्य मंजूर करवाए।

जिनमें से अधिकतम कार्य पूर्ण हो चुके हैं और बाकी रहते कार्य भी जल्द मुकम्मल होंगे। मेहरा ने कहा कि मैं पंजाब की नई बनी सरकार और होशियारपुर के विधायक व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा से आशा करता हूं कि शहर के साथ-साथ मेरे वार्ड को बिना किसी भेदभाव विकास कार्यों के लिए सहयोग मिलेगा। इस मौके पर राजेश बनयाल, सागर चंद वालिया, बिल्ला बलभ, चरणजीत सिंह,वरुण मेहरा, प्रेम कुमार,राजकुमारी, उषा शर्मा, सोनिया मेहरा, तमन्ना गुप्ता, मीनू ठाकुर, मनजीत कौर ,जिंदर सैनी आदि मोहल्ला निवासी उपस्थित थे।












