
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर जिला कैमिस्ट एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा को मुख्यमंत्री पंजाब के नाम से एक मांग पत्र भेंट किया। इस अवसर पर जिला प्रधान रमन कपूर ने बताया कि पंजाब राज्य में 27000 दवा विक्रेता हैं तथा 270000 लोग इस व्यपार पर निर्भर हैं । देश के नामी अमीर धरानों के इस व्यपार में आ जाने से इन सभी की रोजी रोटी खतरे में पड़ जायेगी । इस लिए इस मांगपत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री पंजाब से मांग की गई है कि इन अमीर धरानों को पंजाब राज्य में दवाओं का व्यपार करने के लिए इज़ाजत ना दी जाये तथा ड्रगज़ विभाग के उच्च अधिकारियों को इन फर्मों को लाईसेंस ना देने के आदेश जारी किए जाएं जिससे की पंजबा राज्य के समूह कैमिस्ट ड्रगिस्ट आसानी से अपना कारोबार कर सकें।

महंगाई के इस दौर में आम आदमी और छोटे कारोबारियों का काम करना वैसे ही बहुत मुश्किल है उपर से बड़े धराने अपनी मन मर्जी के रेटों पर गरीब रोगियों की उचित तरह से सेवा नहीं कर सकते। इस लिए इन बड़े धरानों को पंजाब में कारोबार करने की इज़ाजत ना दी जाए। रमन कपूर ने आगे बताया कि होशियारपुर जिले के सभी सात विधायकों को इस संबंध में मांग पत्र भेज दिए गए हैं।











