Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur धोबियां वाली गली में दुकानदारों व मोहल्ला निवासियों ने लगाई छबील

धोबियां वाली गली में दुकानदारों व मोहल्ला निवासियों ने लगाई छबील

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के धोबियां वाली गली में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुकानदारों व मोहल्ला निवासियों के सहयोग से ठंडे-मीठे जल की छबील व लंगर लगाया गया। इस मौके पर सेवदारों की तरफ से लोगों को गर्मी में राहत दिलवाने के लिए ठंडे-मीठे जल की छबील पिलाई गई। इस मौके पर प्रबंधकों ने कहा कि ऐसे समाज भलाई के कार्यों से आपसी भाईचारा मजबूत होता है तथा और लोगों को भी इससे प्रेरणा मिलता है।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने समूह शहर व देश के लिए ईश्वर से सभी की सुख समृद्धि की प्रार्थना भी की। इस अवसर पर सुखविंदर बालक, सुरिंदर अरोड़ा, अजय टेलर, लक्की, गुरमुख, सतनाम, मंगत सिंह, प्रीतम सिंह, अमरजीत सिंह, गुरिंदरजीत मनु, नरिंदरजीत नन्नू, कमल, ज्योति ठाकुर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here