Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur लायसं क्लब समर्पण एक्टिव द्वारा रामगढिय़ा चौक पर लगाया गया लंगर

लायसं क्लब समर्पण एक्टिव द्वारा रामगढिय़ा चौक पर लगाया गया लंगर

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। लायसं क्लब होशियारपुर समर्पण एक्टिव की तरफ प्रधान लायन इंजी. एसपी जाखू की अगुवाई में रामगढिय़ा चौक पर लंगर लगाया गया। लंगर के आयोजन में लायन मोहन लाल ने अपनी स्वर्गीय पत्नी एवं स्वर्गीय माता जी की याद में बहुमूल्य योगदान दिया। इस अवसर पर जाखू ने कहा कि लंगर हमारी सभ्यता का अटूट हिस्सा हैं और अन्नदान का महत्व एवं शिक्षा संबंधी हमारे धर्म ग्रंथों में भी अंकित है। इसका सभी को अनुसरन करना चाहिए। उन्होंने लंगर के आयोजन में सहयोग एवं सेवा के लिए सभी का धन्यवाद किया।

Advertisements

इस अवसर पर सचिव लायन एमपी सिद्धू, पीआरओ अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष लायन गुलशन नंदा, मोहन लाल, चंदन जाखू, अजीत सिंह, मनदीप पंडित, अजय जेजों, एडवोकेट रणजीत सिंह, मुकेश बग्गा, सौरव शर्मा, अनुज साहनी, परवीन कुमार, पीसी शर्मा, शक्ति बाली, लायन लेडी कमलेश कुमारी जाखू, राज कमारी सिद्धू, गुरजिंदर कौर, लवली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here