Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur अब भटोली में बने सीड बाल करेंगे वनक्षेत्र में बढ़ोतरी: ज्योति स्वरूप

अब भटोली में बने सीड बाल करेंगे वनक्षेत्र में बढ़ोतरी: ज्योति स्वरूप

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दातारपुर के नजदीक गांव भटोली और कमाही देवी के नारंगपुर में इलाके की पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था उन्नति मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी के एमडी ज्योति स्वरूप की प्रेरणा से उन्नति की प्रेसीडेंट रजनी शर्मा और उमा ज्योति  के नेतृत्व में  स्थानीय महिलाओं ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करते हुए वन क्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए संकल्प लियाइस अवसर पर चमन लाल मैनेजर ने कहा जामुन की हजारों गुठलियों, आम, हरड़, आमला तथा अन्य फलों के बीजों को संग्रह किया और उन्हें सुखाने के बाद मिट्टी और देसी खाद के गोलों में भरकर सीड बाल बनाएभटोली और नारंगपुर में यह सिलसिला कुछ दिनों से चल रहा था अब हजारों की संख्या में यह सीड बाल तैयार हैं ।

Advertisements

ऊधर मानसून के दौरान मौसम भी साज़गार है और अब स्वयंसेवक जंगलों, शामलात भूमि, शमशान भूमि, सरायों के परिसर,नहर के किनारे, सड़क के किनारे जहां भी खुली और खाली स्थान मिलेगा वहीं इन्हें बिखेर दिया जाएगाज्योति स्वरूप ने बताया कि मौसम में नमी है बारिश के चलते शीघ्र ही ये अंकुरित हो जाएंगे और दो चार साल के बाद ये हरियाली बढ़ाएंगे और कुछ साल बाद जंगल के क्षेत्र में बढ़ोतरी का सबब बनेंगे, इस सारे प्रकरण में रजनी शर्मा तथा उमा ज्योति ने घर घर जाकर लोगों को प्रेरित किया कि वे फलों की गुठलियाँ फेंकें नहीं अपितु हमें सौंपें ताकि ज्यादा से ज्यादा सीड बाल बनाए जा सकें।

उन्होंने कहा इसके अलावा इनसे फल भी मिलेंगे और शुद्ध आक्सीजन भी मिलेगीउन्होंने कहा वन हमारी सृष्टि का श्रृंगार हैं और पेड़ हमारी सृष्टि का वैभव हैं उन्होंने कहा इनसे हमें लकड़ी, ईंधन, फर्नीचर,फल ,फूल, पत्ते औषधियां,छाया तथा प्राणवायु आक्सीजन मिलती है जिसके बिना धरती पर जीवन संभव नहीं हैइस लिए हमें अधिक से अधिक पौधे इस मौसम में लगाने चाहिए ताकि सृष्टि हरी भरी बनी रहे और जीवन के अनुकूल बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here