Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur ठाकुरद्वारा स्कूल के बच्चो ने तिरंगा रैली निकाल लोगो को स्वतंत्रता दिवस...

ठाकुरद्वारा स्कूल के बच्चो ने तिरंगा रैली निकाल लोगो को स्वतंत्रता दिवस के बारे में किया जागरूक

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूरे देश में 75वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है और साथ ही हर घर तिरंगा का मिशन भी चल रहा हैं। इस उपलक्ष्य को ध्यान में रखते हुए। आज पंजाब हिमाचल प्रदेश सीमा पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठाकुरद्वारा के बच्चों, एनएसएस स्वयंसेवको व अध्यापकों ने ठाकुरद्वारा गाँव में रैली निकाली।स्कूल की प्रिंसिपल मधु कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को स्कूल से रवाना किया ओर रैली में भाग लेने बाले समस्त  बच्चों व स्कूल स्टाफ ने जय हिंद जय भारत, वंदे मातरम और जवान जय किसान के नारे लगाते हुए पूरे ठाकुरद्वारा गाँव व बाजार का चक्कर लगाते हुए लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत की।इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार व राधिका मोदगिल ने बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जागरूक किया।

Advertisements

रैली के दौरान स्कूली बच्चो में भाषण, चित्रकला, पेंटिंग, गीत संगीत व पैराग्राफ राइटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिताओ में पहले,दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने बाले बच्चों को पुरस्कार देकर समानित किया गया। इस मौके पर प्रिंसीपल मधु कुमारी ने बच्चों को राष्ट्रीय तिरंगे का महत्व बताया और साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव की स्कूल स्टाफ व  बच्चों को बधाई दी। इस रैली को सफल बनाने में अध्यापकों ओम प्रकाश, रुचि, सुषमा, रीना, सुदेश, नरेश व सवित्री इत्यादि का भरपुर सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here