
होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से विश्वनाथ बंटी की अगुवाई में 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और शहर निवासियों से अपील की कि वह इस तिरंगा यात्रा में बढ़ चढक़र भाग लें।

उन्होंने बताया कि यात्रा 13 अगस्त सुबह साढे 10 बजे चोअ पार स्थित बाबा भंडारी की बाउली, हरियाना रोड से प्रारंभ होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं शहर निवासियों से अपील की कि वह समय पर पहुंचकर यात्रा में शामिल हों।











