Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur फ्री मैडीकल कैंप में 355 मरीजों का चैकअप

फ्री मैडीकल कैंप में 355 मरीजों का चैकअप

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। गांव फ़दमा में श्री ब्राह्मण सभा (भारत) होशियारपुर की ओर से फ्री मैडीकल कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर डा. कमलजीत कौर डोगरा महिला रोगों के माहिर ने महिलाओं को होने के वाले रोगों के लक्षण तथा उपचार संबंधी जानकारी दी तथा उनकी जाँच की। डा. नवदीप बैंस ने हड्डियों तथा जोड़ों के दर्द के मरीजों की जांच की तथा डा. उपिंदर सिंह हृदय विशेषक्ष की ओर से मरीजों का चैकअप किया गया।

Advertisements

फ्री मैडीकल कैंप के बारे में जानकारी देते हुए सभा के प्रधान अधिवक्ता सुनील पाराशर ने बताया की कैंप में 355 मरीजों का चैकअप किया गया । उन्होंने ने बताया की सभी मरीजों को मुफ्त दवाईयां दी गई। श्री पाराशर ने बताया की सभा की तरफ से समाज सेवा के काम आगे भी किए जाते रहे हैं इससे के चलते आज के मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सभा की तरफ से सुनील पराशर, अश्विनी शर्मा, अक्षय शर्मा, गोपाल कृष्ण वासूदेव, संजीव शर्मा, रोहित रावल, कमलजीत शर्मा, एस.पी शरम, एडवोकेट पी.एस. रेहल तथा गांव फ़दमा की पंचायत की तरफ से जोगिन्दर सिंघ, अधिवक्ता रजनीश तरीखा , शिंगारा सिंह, प्रकाश चांद, तर्सम सिंघ, गगनदीप आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here