आम आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत: ब्रमशंकर जिंपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता के प्यार व आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते ही आज हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर उभरी है और दिन-ब-दिन लोगों का पार्टी के प्रति विश्वास और बढ़ता जा रहा है। वे आज होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी की शहरी ज़िला अध्यक्ष कर्मजोत कौर, देहाती ज़िला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह पाबला, मेयर नगर निगम सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

Advertisements

कहा, पंजाब सरकार की जन हितैषी नीतियों को गांव-गांव व शहर-शहर पहुंचाना पार्टी के हर कार्यकर्ता की जिम्मेवारी

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मात्र 8 महीने में ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के गाइडेंस व मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में प्रदेश हित में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। पंजाब के लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को पारदर्शी, साफ सुथरा माहौल देना आम आदमी पार्टी सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान की मुख्य प्राथमिकता है।

पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी की आंख व कान कहते हुए ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जनता में पार्टी व सरकार का अक्स तभी अच्छा हो सकता है, जब हमारा कार्यकर्ता ईमानदार सोच के साथ कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रंगले पंजाब के सपने को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताते हुए पंजाब विधान सभा चुनावों में हमें एक ऐतिहासिक जीत दिलाई है। ऐसे में हमारा फर्ज पहले से और कहीं ज्यादा बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के सभी मंत्री व विधायक प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि हम हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हम एक ईमानदार संगठन से जुड़े हैं, जो देश के विकास को लेकर ईमानदार सोच रखता है। इसी सोच को लेकर हमारे कट्टर ईमानदार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के सभी मंत्री विधायक और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के विकास की नई बुलंदियों की ओर लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी का मंत्री है और उसका पार्टी व सरकार में उतना ही सम्मान है जितना पार्टी के मंत्री या विधायक का है।

उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम पार्टी व सरकार की जन हितैषी नीतियों को गांव-गांव व शहर-शहर पहुंचाए। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष मोहनलाल, जिला सचिव व पार्षद जसपाल चेची, प्रदेश संयुक्त सचिव संदीप सैनी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मनजोत कौर,मनदीप कौर नवजोत कौर ज्योति, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र पंच शेरगढ़, सर्कल इंचार्ज अशोक पहलवान, सर्कल इंचार्ज प्रितपाल, जिला अध्यक्ष लीगल विंग अमरजोत सिंह, प्रदेश सह सचिव बुद्धिजीवी सेल सतवंत सिंह सियान व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here