सजा पूरी कर चुके बंदी सिक्खों को रिहा किया जाये: जावेद खान 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना सर्व धर्म पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सतीश गोरिया जी की आज्ञानुसार जि़ला प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में होशियारपुर में मीटिंग हुई। इस अवसर पर जावेद खान ने कहा कि बंदी सिक्खों की रिहाई के लिए जो मोहाली में कौमी इंसाफ मोर्चा लगाया गया है उसका शिवसेना सर्व धर्म पार्टी की तरफ से समर्थन किया जाता है। इस अवसर पर जावेद खान ने कहा कि बंदी सिक्खों की सज़ा पूरी होने के बावजूद भी उनकी रिहाई क्यों नही की जा रही। संविधान  के अनुसार भी अगर किसी की सज़ा पूरी हो जाती है तो कोई कानून ऐसा नही है कि उनको रिहा न कर पाये। मगर केन्द्रीय सरकार और पंजाब सरकार ऐसे गंभीर मुद्दे के ऊपर भी राजनीति करके सिक्ख कौम के ऊपर ज़ुल्म कर रही है।

Advertisements

जैसे दिल्ली में किसान आंदोलन में भी सिक्ख भाईयों को शहादत देनी पड़ी। अब ऐसी ही स्थिति मोहाली में बनाई गई है। अगर कौमी इंसाफ मोर्चे में कोई भी शहीद होता है तो इसकी जि़म्मेदारी सरकारों की होगी। बार-बार सिक्ख  कौम को ही निशाना बनाया जा रहा है। सरकारों ने हमेशा सिक्ख कौम को अनदेखा किया है। जब भी पंजाब में और भारत में कोई भी परेशानी आई है तो सबसे पहले सिक्ख कौम ही मदद के लिए आगे आती रही है। शिवसेना सर्व धर्म पार्टी यह बर्दाशत नही करेगी। जल्द से जल्द बंदी सिक्खों को रिहा करके पंजाब में  हालात ठीक किये जायें। जावेद खान ने यह भी कहा कि जिनकी सज़ा पूरी हो चुकी है वो चाहे किसी भी धर्म से संबंधित हो-हिन्दू, मुस्लिम, इसाई हो उनको भी रिहा किया जाये। इस अवसर पर जि़ला चेयरमैन हरजिंदर सिंह, सीनियर नेता गुरजीत सिंह बिल्ला, सिटी प्रधान पास्टर जॉनसन, सिटी यूथ प्रधान जग्गा पहलवान, वार्ड नम्बर 30 प्रधान सतविंदर सिंह, जगतार सिंह सैनी, संतोष कुमारी जि़ला महिला मंडल प्रधान, श्रीमति रानी जी जि़ला चेयरमैन महिला मंडल प्रधान, जि़ला सचिव हरजीत कौर महिला मंडल प्रधान, वार्ड नम्बर 47 से रीना रानी,  शहरी प्रधान सपना और भारी संख्या में शिवसैनिक मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here