भाजपा के किसान मोर्चा व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,ज़ोनल प्रभारी जीवन गुप्ता,जिला प्रभारी विपिन महाजन से विचार-विमर्श के बाद अवतार सिंह डांडिया जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष व तिलकराज चौहान को ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष के नाते दायित्व दिया गया है। वही जिला टीम में बतौर जिला सचिव के नाते धीरज ऐरी को नियुक्त किया गया है। जानकारी देते हुए शर्मा ने बताया कि दोनों कार्यकर्ताओं को उनके काम को देखते यह जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर डा दिलबाग राय ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा का धन्यवाद किया और कहा कि इस बार जिला में चब्बेवाल विधानसभा को जो बनता हक़ दिया गया है उसके लिए सभी कार्यकर्ता आभारी है।

Advertisements

नवनियुक्त जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अवतार डांडिया ने कहा कि पार्टी ने जो उन्हे जिम्मेदारी दी है वह उसे बखूबी निभाएंगे।जिला भर में किसानों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
वही नवनियुक्त जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तिलकराज चौहान ने कहा कि ओबीसी समाज के सभी वर्गों से लोगो को पार्टी में शामिल करवाया जाएगा। इस मौके पर डॉ बिन्दुसार शुक्ला, जतिंदर सिंह सैनी,संजीव पँचनग्ला,अशोक कौशल,मंगत राम,हरजीत कुमार आदि उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here